Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शराब की लत से परेशान पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार

पलामू में पति की शराब की लत से परेशान होकर पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति हमेशा शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर उसे शराब की बोतल में जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला। बाद में पति के शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी में सात सितंबर को कुएं से मिले सुरेंद्र साव उर्फ विदेश साव के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने सुरेंद्र साव की हत्या के आरोप में पत्नी चिंता देवी (42) और उसकी बेटी पूजा कुमारी (19) को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक टूटी ने शनिवार को दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसडीपीओ आलोक ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी ने शव मिलने के बाद किसी पर संदेह जाहिर नहीं करते हुए आवेदन देकर यूडी कांड संख्या 03/2023 दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि सुरेंद्र साव ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद 5 सितंबर की सुबह सुरेंद्र की पत्नी चिंता और बेटी पूजा ने घर में रखी महुआ शराब की बोतल में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। साथ ही शव को घर में जलावन की लकड़ी में छिपाकर रखा था। बाद में मौका देखकर अगले दिन 6 सितंबर की रात 11 बजे शव को कुएं में डाल दिया। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

Palamu Latest News Today