Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू सेंट्रल जेल में DC और SP के नेतृत्व में दो घंटे तक चली छापेमारी

पलामू : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शुक्रवार की शाम छापामारी की गयी। डीसी शशि रंजन एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी। करीब दो घंटे तक जेल के हर एक हिस्से को खंगाल गया, लेकिन किसी तरह का कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सेंट्रल जेल में रूटिंग छापामारी की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गयी है कि शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक सेंट्रल जेल में छापामारी की गयी। उपायुक्त एवं एसपी के अलावा छापामारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी, डीएसपी मणि भूषण प्रसाद, आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्को, सदर अंचल अधिकारी प्रदीप बाखला, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में शामिल थे।

सेंट्रल जेल में घुसते ही एसपी और डीसी की टीम ने सभी बैरक के अलावा अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। महिला वार्ड में भी छापामारी की गयी। 2 घंटे की कार्रवाई के बाद भी किसी तरह का कोई सामान बरामद नहीं हुआ।

Palamu Latest News Today