Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने चतरा जिले के लावालोंग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकोल एवं राजपुर ग्राम में छापामारी कर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

पहली छापामारी कॉलकोले ग्राम में की गई। जहां ग्राम निवासी पन्ना उरांव के बेटे विनय उरांव उर्फ पीना उरांव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद राजपुर ग्राम में छापामारी कर रामधनी गंझू के बेटे बवारी गंझू को गिरफ्तार किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरफ्तार दोनों आरोपी बालूमाथ थाना कांड संख्या 136/2022 के नामजद अभियुक्त है। जिनके विरुद्ध भारतीय दंड विधान कीl धारा 302 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिस पर लावालोंग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकोले ग्राम निवासी कैला उरांव उर्फ सुनिल उरांव के हत्या का आरोप है। दोनों ने युवक की हत्या कर थाना क्षेत्र के बरछिया पुल के पास शव को फेंक दिया था। उसके पश्चात मृतक के भाई द्वारा दिए गए आवेदन पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

इस छापामारी अभियान के दौरान बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार के साथ कई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।