Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, कहा- विफलताओं और वादाखिलाफी के चार साल

लातेहार : भाजपा नेताओं ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के नेतृत्व में लातेहार समाहरणालय के समक्ष हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नक़ल उतारने और मजाक उड़ाने के मामले पर भी विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करना काफी निंदनीय है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी के माध्यम से देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान कर कांग्रेस पार्टी ने अपनी विकृत मानसिकता का परिचय देकर जनता के सामने अपना असली चेहरा पेश किया है। झूठे वादे कर हेमंत सरकार राज्य की सत्ता पर काबिज है, राज्य की जनता देख रही है। यह सरकार महिलाओं पर अत्याचार, युवाओं के साथ विश्वासघात, आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार, राज्य में कानून व्यवस्था खराब करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार है। हेमंत सरकार की 4 साल की विफलताओं और वादाखिलाफी ने आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों, दलितों और आदिवासियों को आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पंकज सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया।

गौरतलब हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नक़ल उतारने और मजाक उड़ाने के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे पर भाजपा के द्वारा पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।