Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

Jharkhand IAS Transfer-posting

रांची : झारखंड राज्य के 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने गुरुवार की देर शाम अधिसूचना जारी कर दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए उन्हें डीडीसी गिरिडीह के पद पर स्थापित किया गया है।

एसडीओ चास दिलीप सिंह शेखावत को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी लोहरदगा के पद पर नियुक्त किया गया है।

एसडीओ कोडरमा संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत उत्कर्ष कुमार को अगले आदेश तक एसडीओ रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है तथा उन्हें रांची सदर अनुमंडल की दंड प्रक्रिया सहित कार्यपालक दंडाधिकारी की भी शक्ति प्रदान की गयी है।

प्रतीक्षारत आशीष गंगवार को एसडीओ हुसैनाबाद पलामू के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत विस्प्यूट श्रीकांत यशवंत को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया ।

प्रतीक्षारत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले आदेश तक एसडीओ चास के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रतीक्षारत सनी राज को एसडीओ सिमरिया के पद पर पदस्थापित किया गया।

प्रतीक्षारत रिया सिंह को एसडीओ कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Jharkhand IAS Transfer-posting