Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: इंजेक्शन लगने से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

मेदिनीनगर : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात एक मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज होकर घरवालों ने हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुभाष कुमार का आरोप है कि उनके साथ बदसलूकी की गई। महिला कर्मचारी को पीटा गया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा। डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल से निकलकर शहर थाने में बैठ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बहाल कर दी गई।

हंगामे के कारण 4 घंटे तक किसी मरीज का इलाज नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाले लोग नगर थाना क्षेत्र के रेड़मा के रहने वाले थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ सुभाष कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले महिला को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्हें एक इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। इससे परिजन नाराज हो गए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। इसी बीच पुलिस एक अज्ञात मरीज को लेकर आई। फौरन डॉक्टरों और कर्मियों को अस्पताल से हटा दिया गया।