Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
बालूमाथलातेहार

NTPC के ट्रांसमिशन लाइन का जाली ड्रम गिरने से मजदूर घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह ग्राम अंतर्गत गोलीटाड़ में एनटीपीसी द्वारा की जा रही ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के दौरान तार का जाली ड्रम गिर जाने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मजदूर को कर्मियों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक ओड़िया ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल राज्य अंतर्गत मालदा टाउन निवासी कृष्णा बर्मन के पुत्र सेबुक बर्मन के रूप में हुई है। इस घटना में सेबूक बर्मन को दाहिने हाथ के साथ-साथ शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। वही चिकित्सकों के अनुसार दाहिने कंधे की हड्डी भी टूट गई है।

जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा इस कार्य के दौरान किसी तरह के सुरक्षा मानकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिस कारण इस तरह की घटना हुई।