Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: डायन बिसाही के आरोप में तीन महिलाओं की हत्या, सनसनी

राजधानी रांची के सोनाहातू इलाके में डायन बिसाही के नाम पर एक वृद्ध महिला समेत तीन महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक वृद्ध अभी भी लापता है। पुलिस इसकी तलाश में लगी हुई है।

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के अंतिम गांव राणाडीह में एक वृद्ध महिला समेत तीन महिलाओं पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए निर्मम हत्या कर दी गई। बताया गया कि राणाडीह निवासी तमाड़ के एकलव्य विद्यालय के छात्र रामकल सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह मुंडा की सांप के काटने से मौत हो गयी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस घटना पर ग्रामीणों द्वारा ओझा को गांव लाया गया था। ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखकर ओझा ने गांव में डायन बिसाही की बात कही। साथ ही कहा कि जिस घर में डायन होती है, उसी घर में एक दिन के भीतर घटना होने की भी आशंका रहती है।

ओझा के मुताबिक अगले दिन उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय बेटे ललित सिंह मुंडा को सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के दौरान बचा लिया गया। इस घटना के बाद ओझा के अंधविश्वास को विश्वास मानकर उक्त गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई और बैठक में अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) के साथ मारपीट कर डायन होने की बात कबूल करने को कहा गया। इस पर राईलू देवी ने गांव की दो बूढ़ी महिलाओं ढोली देवी और आलोमनी देवी का नाम लिया। इसके बाद तीनों महिलाओं को राणाडीह के पास पहाड़ पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना के बाद सभी पुरुष राणाडीह गांव से फरार हो गए। फिलहाल गांव में सिर्फ महिलाएं ही हैं जो पुलिस को घटना के बारे में बताने से इनकार कर रही थीं। इधर, मृतका राईलू देवी के ससुराल के इशारे पर उसके पति अभिमन्यु सिंह मुंडा व मुचिराम सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पहाड़ से दो महिला राईलू देवी व ढोली देवी का शव बरामद किया गया। जबकि आलोमनी देवी का शव अभी तक नहीं मिला है।