Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लाखों रुपए के अवैध गांजा के साथ प्रखंड प्रमुख के पति समेत तीन गिरफ्तार

पलामू: चैनपुर प्रखंड प्रमुख के पति सहित दो अन्य लोगों को पुलिस ने लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 18 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर क्षेत्र में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया के पति ध्रुव साव व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि चैनपुर क्षेत्र में गांजा का अवैध धंधा हो रहा है। इस सूचना के आलोक में पुलिस ने एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में चैनपुर थाना क्षेत्र के महूगांव के विक्रम महतो की राशन दुकान पर छापेमारी की छापेमारी में पुलिस ने करीब एक किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने विक्रम के बयान के आधार पर पनेरी बांध इलाके में रंजीत कुमार उर्फ ​​राणा के घर से तीन किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के बयानों के आधार पर चैनपुर प्रखंड प्रमुख के पति ध्रुव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 14 किलो गांजा बरामद किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

विक्रम और रंजीत ने पुलिस को बताया था कि ध्रुव कुमार गुप्ता उन दोनों को गांजा सप्लाई करता है। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पूरे गांजा तस्करी गिरोह का सरगना ध्रुव कुमार गुप्ता है।

इस अभियान में चैनपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार, सब इंस्पेक्टर अमन कुमार, बिट्टू कुमार साहा, एसआई राजीव कुमार शामिल थे।