Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा लगाने से रोकने पर बवाल, पांकी विधायक ने फूंका एसडीएम का पुतला

पलामू : जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में ‘शहीद मंगल पांडे’ की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं देने पर गुरुवार को भाजपा के पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में मेदिनीनगर सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) का पुतला फूंका गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। यह भी घोषणा की गयी कि शुक्रवार को तरहसी इलाके की दुकानें बंद रहेंगी।

शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित करने में आ रहे गतिरोध को दूर करने की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ तरहसी के सुभाष चौक पर मेदिनीनगर सदर एसडीएम का पुतला फूंका।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। सदर एसडीएम राजेश कुमार साह एक लोक सेवक हैं। उन्हें जनता के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है।

विधायक ने कहा कि जिस स्थान पर शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी, वहां सात फीट अतिक्रमण का हवाला देकर न केवल निर्माण कार्य रोका गया, बल्कि वहां धारा 144 लागू कर निर्माण कार्य रोकने की साजिश रची गयी। पांकी के शहीद भगत सिंह चौक के पास कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर आलीशान इमारतें बना ली गयी हैं। अगर सदर एसडीएम राजेश साह में हिम्मत है तो वहां से अतिक्रमण हटा कर दिखायें।

पुतला दहन से पूर्व मंगल पांडे चौक से सुभाष चंद्र बोस चौक तक पुतला लेकर प्रदर्शन किया गया।

इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार साह ने बताया कि उनका पुतला क्यों जलाया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि पुतला दहन से उनकी प्रशासनिक कार्रवाई को कोई नहीं रोक सकता।

Palamu Latest News Today