Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: व्यवहार न्यायालय का घेराव कर रहे टाना भगतों का उग्र प्रदर्शन, पथराव में थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठी चार्ज

लातेहार : व्यवहार न्यायालय का घेराव के दौरान टाना भगतों ने उग्र प्रदर्शन किया है। टाना भगत के पथराव में लातेहार सदर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस दौरान टाना भगतों ने पुलिस पीसीआर वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल पुलिसकर्मियों में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, कांस्टेबल सत्यनारायण उरांव, कुमारी अमित लक्ष्मी, अंजू रोज खलखो और मनोरमा कुमारी शामिल हैं। बताया जाता है कि पुलिस की लाठी चार्ज में कई टाना भगत भी घायल हुए हैं।

बाद में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किये और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन भी बरसाए। पथराव की सूचना पर एसपी अंजनी अंजन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

टाना भगत के प्रदर्शन के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद सभी न्यायिक अधिकारियों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारियों की आवास सुरक्षा की व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। इस दौरान करीब पांच घंटे तक न्यायिक कार्य बाधित रहा।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय टाना भगत संघ के तत्वावधान में टाना भगतों ने सोमवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय का घेराव किया। इस दौरान टाना भगत ने पांचवी अनुसूची के तहत कोर्ट रूम बंद करने का नारा लगाया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर परमेश्वर टाना भगत ने कहा कि आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। सरकारी अधिकारी संविधान की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक सभी कार्यालय बंद रहेंगे।