Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू

पलामू में पांच लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार, झारखंड-बिहार के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज

पलामू : जिले की छतरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर और पांच लाख का इनामी रामप्रसाद यादव उर्फ प्रसाद जी उर्फ सुजीत जी उर्फ भंडारी को छतरपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर पलामू समेत बिहार के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार छतरपुर थाना क्षेत्र के बगईया गांव निवासी नक्सली प्रसाद ने इस गांव में चल रही पत्थर की खदान के संचालक से लेवी की मांग की थी। इस दौरान सोमवार की रात पत्थर खदान के पोकलेन संचालक को कुछ ग्रामीणों के सहयोग से अगवा कर पीटा और लेवी के लिए दबाव बनाया। लेकिन, पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पोकलेन संचालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

सूत्रों ने बताया कि पत्थर खदान संचालक से लेवी की बात को लेकर नक्सली प्रसाद जी अपने पैतृक गांव आए थे। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को इसकी जानकारी थी। एसपी के निर्देश पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर ढाब स्थित परिखा यादव के घर का घेराव कर नक्सली प्रसाद जी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।