Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
गारूलातेहार

भाजयुमो ने आदिवासी लड़कियों को बेचने के आरोपी को संरक्षण देने का जिला प्रशासन पर लगाया आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगरू पंचायत के नवाडीह गांव में 5 नाबालिग बच्चियों को दिल्ली में बेचने का मामला सामने आया है। बच्चियों को बिक्री करने का आरोप कलीम अंसारी नामक शख्स पर लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत भी गयी है। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मामले को लेकर लातेहार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस का जमकर विरोध किया है। स्थानीय पुलिस एवं थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस को होश में आने की नसीहत दी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कहा 5 आदिवासी बच्चियां जो कि आदिम जनजाति समुदाय से आती है। उन्हें कलीम अंसारी नामक युवक दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है। मामले को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत करने के बावजूद 5 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

छोटू राजा ने जिला प्रशासन पर आरोपी शख्स को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा अगर एक सप्ताह के अंदर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नही करती है तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।

इधर, पुलिसिया कार्यशैली से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदिवासियों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है।

छोटू राजा ने कहा हेमंत सोरेन सरकार की निव हिलाने के लिए सड़क से सदन तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो, युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रामधनी सिंह, अजय सोनी समेत भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।