Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
चंदवालातेहार

झामुमो नेता दिलशेर हत्याकांड में 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली : प्रतुल शाहदेव

लातेहार : बालूमाथ में एक होनहार नौजवान की हत्या हो गई है। चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का हो लेकिन एक जवान बेटे के जाने का दुख किसी भी परिवार को होता है। आज हर ओर ईद की खुशी है, लेकिन उस पीड़ित परिवार के घर में मातम पसरा है।

पुलिस प्रशासन ने कहा था कि 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज 7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन हत्याकांड का खुलासा करने में अक्षम साबित हुई है। उक्त बातें भाजपा प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव चंदवा भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें :- महुआडांड़: आपसी विवाद में एक की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पूरे लातेहार में पुलिस के संरक्षण में कोयले का अवैध खेल व राष्ट्रीय संपत्ति का दोहन हो रहा है। कुछ लोग सोच रहे थे कि यह बातें कुछ दिन बाद लोग भूल जाएंगे लेकिन भाजपा किसी भी सूरत पर इसे भूलने वाली नहीं है। आज भले हम विपक्ष में हैं कल पक्ष में होंगे सभी मामले पर जवाब तो देने होंगे। लूट का खेल प्रदेश स्तर पर भी बड़े स्टार पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार को एक पत्र लिखकर कहा था कि शराब के ठेके में सरकार ने ऐसी शर्ते रखी है कि सिर्फ चार कंपनियां ही इसमें हिस्सा ले सकती है और 1 सप्ताह के भीतर ही सरकार के तरफ से जो टेंडर निकला। उसमें इन्हीं चार कंपनियों को सेट कर दिया गया। अवैध खनन, अवैध शराब, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पलामू एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

उन्होंने कहा कि माइनिंग लीज मामले में भी राज्य के मुख्यमंत्री गिर चुके हैं। 19 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री ने एक पत्र लिखा था इसमें अपना घर का पता हरमू हाउसिंग कॉलोनी दर्शाया था इसमें उसी माइंस लीज के लिए परमिशन मांगा था। पहली बार उक्त पत्र को मीडिया के सामने भी प्रस्तुत किया गया।

इस सरकार में नियम कानून को किनारे कर दिया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब ठेका पट्टा के केस मैनेज करने में ईडी का सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के भाई भी माइनिंग लीज मामले में फंसे हैं। अभी भी वे काम कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बार-बार भाजपा पर आरोप लगाया जाता है कि वह सरकार को गिराने में लगी है। जब खुद इस सरकार में इतना अंतर्विरोध है कि आपस में यह लोग खुद किसी भी मामले को अस्पष्ट नहीं करते है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी तो यह चाहती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार 5 साल का कार्य पूरा करें ताकि हेमंत सोरेन पहले वह अंतिम मुख्यमंत्री हो जिन्होंने 5 साल पूरा काम किया हो। रोजगार, किसान महिला सुरक्षा कितने वादे किए थे पर काम कुछ नहीं हो रहा है। सरकार 70 करोड़ के बंगले बनाने, मर्सिडीज खरीदने में ब्यस्त है।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के अलावा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पाठक, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद साहू, देवमोहन सिंह, कुलामन साहू, संजीव आजाद, शिवकेश्वर यादव, दीपक निषाद, रिकी वर्मा, मीनाक्षी देवी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।