Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
बालूमाथलातेहार

नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने की मांग को लेकर आज बुधवार की शाम बालूमाथ प्रखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के द्वारा मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर होते हुए थाना चौक पहुंची। जहां लोगों ने जमकर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

इस दौरान लोगों ने हेमंत सोरेन हाय-हाय, झारखंड सरकार हाय-हाय, ओबीसी के साथ अन्याय करना बंद करो, ओबीसी को आरक्षण देना होगा आदि नारे लगा रहे थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ओबीसी को ठगने का कार्य कर रही है। सोरेन ने झारखंड में 27% आरक्षण ओबीसी को देने का घोषणा भी किया है। लेकिन नगर निकाय चुनाव में यह घोषणा का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसका हम भाजपा के सिपाही पुरजोर विरोध करते हैं।

मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार शाह, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार, ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी विजय प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शिव नारायण साव, राम कुमार गुप्ता, सुनील पांडे संजीव सिन्हा, अशोक प्रसाद, नामेश्वर गुप्ता, अनूप वर्मा, अजीत कुमार, पंकज केसरी, सजय यादव, देवनंदन प्रसाद समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।