Breaking :
||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: 40 से 50 की संख्या में आये माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम, पर्चा छोड़ कर ली घटना की जिम्मेदारी

लातेहार : तीसरी रेल लाइन के लिए कार्य कर रही कंपनी टीटीआईपील के कंस्ट्रक्शन साइट पर माओवादियों ने हमला कर दिया है। इस दौरान माओवादियों ने कंपनी की साइट पर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और सभी वाहनों में आग लगा दी। घटना चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठपुलिया के समीप डगडगिया पुल की है। माओवादियों ने मौके पर एक पर्चा छोड़ घटना की जिम्मेदारी ली है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

40 से 50 की संख्या में आये थे माओवादी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर टोरी और चेतर स्टेशन के बीच निर्माणाधीन 188 नम्बर ब्रिज पर आरवीएनएल के अंदर काम कर रही कंपनी टीटीआईपीएल के कर्मी काम में लगे थे। इसी दौरान देर शाम 40 से 50 की संख्या में माओवादी कंपनी की साइट पर पहुंचे और सभी कर्मियों को एक स्थान पर जमा होने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी कर्मियों को बंधक बनाकर कहा कि कंपनी को हमने पूर्व में ही बात करने की चेतावनी दी थी। बात नहीं करने पर यह कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद बारी-बारी से साइट पर खड़े सभी वाहन, उपकरण व बाइक में आग लगा दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दो इंजीनियर को भी बनाया बंधक

इस दौरान माओवादियों ने साइट पर लगे पोकलेन मशीन, हाइवा, मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहनों को फूंक दिया। इससे कंपनी को करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। माओवादियों ने दो इंजीनियर को भी बंधक बनाया था जिसे घटना को अंजाम देने के बाद छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर माओवादियों का हमला, कर्मियों को बनाया बंधक, वाहनों को फूंका

अप रेल लाइन पर रेल यातायात बाधित

बताया गया कि माओवादियों ने एक पाइलिंग मशीन में भी आग लगा दी है। जिससे ब्रिज का एक हिस्सा जलने से अप रेल लाइन की ओर झुक गया है। इससे रेल यातायात भी प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसकी सूचना रेलवे को दे दी गयी है। एहतियातन अप रेलवे लाइन पर रेल यातायात खबर लिखे जाने तक बंद करा दिया गया था। माओवादियों की इस कार्रवाई के बाद कंपनी कर्मियों में दहशत का माहौल है।