Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
झारखंडरांची

सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद विवाहित महिला नहीं लगा सकती यौन शोषण का आरोप : हाईकोर्ट

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की बेंच ने शनिवार को मनीष कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अगर एक विवाहित महिला अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ सहमति से यौन संबंध बनाती है, तो वह उस व्यक्ति पर बलात्कार का मुकदमा नहीं चला सकती है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विवाहित महिला को शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध के लिए राजी नहीं किया जा सकता। क्योंकि ऐसा वादा अपने आप में अवैध है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए देवघर के संबंधित कोर्ट को रेफर कर दिया।

दरअसल, मनीष कुमार ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि इसमें जो भी आरोप लगाए गये हैं, वे सही नहीं हैं। याचिका में कहा गया है कि देवघर की एक विवाहिता से उसके संबंध थे। महिला ने बताया था कि वह शादीशुदा है और पति से तलाक का मामला चल रहा है। उसने मनीष के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाये।

याचिकाकर्ता के मुताबिक महिला ने कहा कि पति से तलाक के बाद वह शादी कर लेगी। बाद में मनीष ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने देवघर कोर्ट में मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी कर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करायी। निचली अदालत ने भी इसका संज्ञान लिया था। इसके खिलाफ मनीष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केस रद करने की गुहार लगायी थी।