Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के व्यवसायियों को डरा-धमका कर रंगदारी मांगने का आरोपी कुख्यात लवकुश शर्मा बिहार से गिरफ्तार

रांची के विभिन्न थानों में दर्ज 24 मामलों में है आरोपी

रांची : झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अभिषेक प्रियदर्शी उर्फ लवकुश शर्मा को आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। उसे बिहार के अरवल से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

कुख्यात लवकुश शर्मा की फ़ाइल फोटो

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस व रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना अभिषेक प्रियदर्शी उर्फ लवकुश शर्मा को शुक्रवार को बिहार राज्य के अरवल से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

एसपी ने बताया कि लवकुश के खिलाफ रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 24 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और फायरिंग समेत अन्य आरोप शामिल हैं। एसपी ने बताया कि लवकुश शर्मा गैंग ने 27 जनवरी को मोराबादी में कालू लामा की हत्या की थी। लवकुश इस मामले में फरार था। इस दौरान वह रांची जिले के व्यवसायियों को डरा धमका कर उनसे रंगदारी वसूलता रहा। वहीं व्यवसायियों में भय व दहशत का माहौल पैदा कर रहा था।