Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का का ट्रांसफर-पोस्टिंग, बाबूलाल मरांडी ने लगाये थे गंभीर आरोप

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव IAS राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा लगाये गये आरोप के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

प्रधान सचिव को उनके सभी पदों से मुक्त करते हुए उनका तबादला प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग में कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इधर, रविवार की दोपहर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये थे। बाबूलाल मरांडी ने राजीव अरुण एक्का को लेकर एक वीडियो क्लिप भी जारी किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मरांडी द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।