Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बिगड़ सकती है इसबार की होली, झारखंड के इन 12 जिलों में बारिश के आसार

रांची :इस बार बारिश होली के रंग बिगाड़ सकती है। झारखंड में आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जायेगा। इससे पहले राज्य के एक दर्जन जिलों में बारिश होने का अनुमान है। रांची मौसम विभाग ने 8-9 मार्च को बारिश की संभावना जतायी है।

7 व 8 मार्च को रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा व गुमला सहित 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही राजधानी रांची में सहित झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों में छह, सात और आठ मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। रांची के न्यूनतम तापमान में बदलाव हो सकता है। रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सलियस है। आने वाले दिनों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के पास स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 8 मार्च को झारखंड के पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और आसपास के मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी। इससे पहले छह मार्च को झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी और आसपास के मध्य भागों में कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

उत्तर-पूर्वी भागों में आसमान साफ रहेगा। साथ ही इस हिस्से यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में छह मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकता है। रांची का अधिकतम तापमान 6 मार्च को 32 डिग्री सेंटीग्रेड, 7 मार्च को 30 डिग्री सेंटीग्रेड और 8 मार्च को 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। जमशेदपुर का पारा 36.6 और डालटनगंज का 36.4 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

Jharkhand Weather Forecast News