Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रामगढ़ महिला थाना प्रभारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रामगढ़ : हजारीबाग की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मिंजारी बिरूवा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसीबी एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थाना प्रभारी द्वारा गलत तरीके से एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। उस मामले में आरोपी और उसके परिजनों से रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी के परिजनों ने शुरू में रिश्वत देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। लेकिन बाद में महिला थाना प्रभारी की मांग बढ़ती गयी।

शिकायतकर्ता तपन गिरी ने बताया कि रांची रोड निवासी एक युवती ने दिगवार गिरि मोहल्ला निवासी तरुण गिरी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की थी। हालांकि, लड़की ने स्वीकार कर लिया था कि वह तरुण गिरी के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की बात नहीं की। तरुण गिरी पर जबरन धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में तरुण गिरी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर तरुण के भाई तपन गिरी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी

तपन गिरी ने बताया कि जिस लड़की के नाम पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है वह उसके परिजनों के पास है। उसने कभी एफआईआर दर्ज करने की बात नहीं की। लेकिन महिला थाना प्रभारी द्वारा जबरन प्राथमिकी दर्ज कराकर वसूली शुरू कर दी गयी। महिला थाना प्रभारी के व्यवहार से परेशान लोगों ने एसीबी का सहारा लिया। गुरुवार को जब वे 10 हजार रुपये की रिश्वत देने महिला थाने पहुंचे तो एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी मिंजारी बिरूवा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।