Breaking :
||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नेतरहाट में 18 से 20 जनवरी तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन, 337 पंचायतों के 600 प्रतिभागी होंगे शामिल

नेतरहाट सांसद खेल स्पर्धा

लातेहार : सोमवार को होटल द ब्लिस में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुमार सागर की अध्यक्षता में नेतरहाट में होने वाले सांसद खेल स्पर्धा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमंत कुमार मौजूद थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर चतरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनील कुमार सिंह ने लातेहार के नेतरहाट में 18, 19 और 20 जनवरी को सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। चतरा लोकसभा क्षेत्र के 27 प्रखंडों की 337 पंचायतों के कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से 15-15 प्रतिभागी कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। पूरे संसदीय क्षेत्र से 600 प्रतिभागी शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखाकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक जा सकें। इस खेल में चतरा लोकसभा के सभी प्रखंडों से पंचायत स्तर के युवा एथलेटिक्स, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, रिले दौड़ जैसे अन्य खेलों में भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जैसा की आप सभी जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ ओलंपिक का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

नेतरहाट सांसद खेल स्पर्धा