Breaking :
||पलामू: TSPC उग्रवादियों ने पांच ग्रामीणों को पीटा, एसपी ने कहा- मतदान के कारण पिटायी की बात गलत||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल

शशि भूषन गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बालूमाथ चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ पुलिस पिकेट के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रेलवे कंपनी के दो सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में बिहार के राजगीर निवासी शिवकुमार प्रसाद के पुत्र शैलेंद्र कुमार तथा जहानाबाद निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र बैजू कुमार शामिल हैं। जिन्हें राहगीरों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार एवं डॉ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में दोनों ही सहायक लोको पायलट को सिर, पैर, हाथ और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। दोनों ही घायल सहायक लोको पायलट चंदवा के टोरी जंक्शन में पदस्थापित हैं। दोनों बाइक द्वारा बालूमाथ अपने निजी कार्य से आ रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।

बालूमाथ न्यूज टुडे