Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! नॉन इंटरलॉकिंग से कई ट्रेनों के रूट बदले, कई रद्द, रांची-चोपन समेत कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रांची : आद्रा मंडल के पुरुलिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची मंडल से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं रांची मंडल के मुरी-कोटशिला रेलखंड के अंतर्गत ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जायेगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से संचालित होने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रांची से चल कर मुरी-बरकाखाना-बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (18613) 20, 23, 25 और 27 फरवरी को रद्द रहेगी।

रांची से चल कर लोहरदगा-बरवाडीह होते हुए चोपन जाने वाली ट्रेन संख्या (18631) 22, 24, 26 और 1 मार्च को रद्द रहेगी।

चोपन से चलकर नगर उंटारी-बरकाखाना होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18614) रांची-चोपन एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी।

चोपन से चलकर लातेहार-टोरी-लोहरदगा होते हुए रांची आने वाली ट्रेन संख्या (18632) चोपन-रांची एक्सप्रेस 22 फरवरी और 02 मार्च को रद्द रहेगी।

संतरागाछी से चलकर टाटा-मुरी-चोपन-कोटा होते हुए अजमेर तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18009) संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 24 फरवरी रद्द रहेगी।

अजमेर से चलकर कोटा-कटनी मुडवार-बरकाखाना होते हुए संतरागाछी तक जाने वाली ट्रेन संख्या (18010) अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के बदले रूट

ट्रेन संख्या 12453 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन=पंडित दीनदयाल उपाध्याय चुनार होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 01 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन 22 फरवरी से 27 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड-चोपन-चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-चुनार होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 23 फरवरी से 28 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग चुनार-चोपन-गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड होकर चलेगी।

trains route changed canceled