Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पाटन में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पलामू: जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खैरदोहर गांव के करीब 65 वर्षीय कुर्बान अंसारी की निर्मम हत्या कर दी गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर पाटन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नौ बजे अंसारी को खाना देकर उसका बेटा कुदुश अंसारी घर लौटा। कुर्बान अंसारी खेत में लगे चने की देखभाल के लिए झोपड़ी बनाकर रहता था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गांव के ही राजेंद्र साव सुबह शौच के लिए निकले थे। उन्होंने कुर्बान अंसारी को आवाज लगायी, लेकिन कुर्बान अंसारी कुछ नहीं बोले। पास जाकर देखा तो चारपाई के नीचे जमीन पर पड़ा था। अपराधियों ने चेहरे पर कई बार धारदार हथियार से वार किये हैं। हत्या से पहले उसके गले में रस्सी बांधकर मारा गया है। घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात जुटी है।

Palamu murder news