Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडरांची

रांची: नदी में गिरी सैलानियों की अनियंत्रित कार, एक मासूम बच्ची की मौत, आठ घायल

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस घटना में एक मासूम श्रेया की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से पानी में गिरे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार रातू निवासी चंदन कुमार चौबे अपने परिवार और दोस्तों के साथ गुरुवार की सुबह कार से दशमफॉल पिकनिक मनाने गये थे। वहां से सभी लोग रात में एक कार से वापस रातू चट्टी जा रहे थे।

तुपुदाना ओपी क्षेत्र के करकट्टा पुल के पास कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पुल के नीचे जा गिरी। नदी में गिरी कार में बैठे सभी लोग पानी में डूबने लगे। इस दौरान डूबे लोगों ने बचाव के लिए आवाज बुलंद की। उसी रास्ते से गुजर रहे एक साइकिल सवार ने उनकी आवाज सुनी और मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर डूब रहे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को नामकुम स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले की जानकारी होने पर तुपुदाना पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गयी। जांच के बाद मौजूद डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया।