Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे पंचायत सचिवालय कर्मियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

रांची : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें राजभवन के पास रोक लिया। पंचायत सचिवालय संघ अपनी तीन मांगों समायोजन, मानदेय और प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रहे थे।

संघ का कहना है कि पिछले तीन साल से वर्तमान सरकार केवल आश्वासन दे रही है, इसलिए झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के पंचायत सेवक मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर अपनी मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचाना चाहते हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

काफी देर तक राजभवन के पास धरना देने के बाद सभी पंचायत कर्मी उसी स्थान पर धरने पर बैठ गये, फिर पुलिस ने उन्हें उठने को कहा, तो पंचायत कर्मियों ने पथराव कर दिया। पथराव हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पथराव में पांच पुलिसकर्मी और छह पंचायत सचिवालय कर्मी घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। लाठीचार्ज के बाद वहां अफरातफरी मच गयी।

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन आगे बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। इस पर हल्का बल प्रयोग करते हुए मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।