Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड को मिले 2021 बैच के 10 नये IPS अधिकारी, तीन को मिला होम कैडर

रांची : राज्य को दस नये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मिले हैं। इन दस आईपीएस में से तीन को होम कैडर मिला है। इनमें नाजिश उमर अंसारी, अमित आनंद और वेदांत शेखर के नाम शामिल हैं। 2021 में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले 200 आईपीएस अधिकारियों में से दस को झारखंड कैडर आवंटित किया गया है। यूपीएससी में 153 से 646 रैंक लाने वाले अधिकारियों को झारखंड कैडर मिला है।

झारखंड को जो दस नये आईपीएस अधिकारी मिले हैं, वे सभी वर्ष 2021 बैच के हैं। इनमें बिहार से दिव्यांशु शुक्ला और शिवम प्रकाश, तेलंगाना से सैयद मुस्तफा हाशमी, उत्तर प्रदेश से ऋषभ त्रिवेदी और विपिन दुबे, दिल्ली से राघवेंद्र शर्मा और झारखंड से नाजिश उमर अंसारी, अमित आनंद और वेदांत शेखर शामिल हैं।