Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध खनन रोकने के दिये आदेश

26 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने मंगलवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध खनन पर सख्ती दिखायी। कोर्ट ने तीनों जिलों के उपायुक्तों को अवैध खनन रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी को 26 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करने का भी निर्देश दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आरटीआई कार्यकर्ता पंकज यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गढ़वा, पलामू और लातेहार के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि तीनों जिलों में अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन नहीं हो। इसके साथ ही कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी को 26 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करने का भी निर्देश दिया है।

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर उक्त जिलों में खनन की जांच करने का निर्देश दिया था। इस कमेटी में एक आईजी रैंक के अधिकारी और दो खनन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।