Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

छात्र संगठनों का झारखंड बंद कल, समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

student organizations Jharkhand bandh

रांची : झारखंड राज्य छात्र संघ द्वारा 72 घंटे के आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को छात्रों ने 19 अप्रैल को झारखंड बंद के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सभी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का तक गये और झारखंड बंद का आह्वान किया। छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती नियोजन नीति का विरोध नहीं रुकेगा।

छात्र 60-40 नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं। साथ ही 1932 के खतियान को लागू करने की मांग कर रहे थे। झारखंड सरकार की 60-40 रोजगार नीति के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन सोमवार से ही शुरू हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद छात्र पीछे हट गये थे।

झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छात्र संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद को देखते हुए रांची समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। बंद को लेकर राज्य में अलग से पांच हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। झारखंड बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बंद के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवी होमकर ने कहा कि बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जिलों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। बंद के दौरान किसी भी जिले में यातायात व्यवस्था पर कोई प्रभाव न पड़े इसके लिए भी विशेष निर्देश दिये गये हैं।

student organizations Jharkhand bandh