Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

झारखंड: साहिबगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

साहिबगंज : राजमहल जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा के बाबुटोला मोड़ के समीप बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय बारिश शुरू हुई थी। आंधी भी चलने लगी। आसपास के इलाके के बच्चे आम लेने के लिए बगीचे में पहुंचे थे। तभी तेज बारिश से बचने के लिए सभी एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गये। इतने में ठनका गर्जना के साथ उस आम के पेड़ के पास जा गिरा। जिसकी चपेट में आने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बाबुटोला निवासी आयशा खातून (14), नजरूल शेख (10), तौकीर शेख (12) और जाहिद शेख (10) के रूप में हुई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि आयशा खातून और नजरूल शेख दोनों ही हुमायूं शेख की संतान हैं। तौकीर के पिता का नाम महबूब शेख और जाहिद के पिता का नाम अशरफुल शेख है। हुमायूं शेख की बेटी नसतरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। अनुमंडल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।

घटना की सूचना मिलते ही राधा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राधानगर पुलिस घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले गयी। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हुई है। एक घायल है।

इधर, इस ह्रदय विदारक घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है।