Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: 10-10 हजार के दो मुचलके पर पांकी दंगा के आरोपियों को मिली जमानत

पलामू : पांकी बाजार में बीते दिनों हुए दंगे में पलामू जिला सत्र न्यायाधीश दो विनोद कुमार सिंह ने जेल भेजे गये सभी आरोपितों को 10-10 हजार के दो मुचलके पर जमानत दे दी।

अधिवक्ता राहुल सत्यार्थी ने सोमवार को बताया कि पांकी में फरवरी 2023 में महाशिवरात्रि के अवसर पर दो समुदायों के बीच पथराव, आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों को काफी नुकसान हुआ था, जिसे लेकर पांकी थाना कांड संख्या 16/ 2023 और 17/2023 को पुलिस ने लगभग दोनों समुदायों के दर्जनों लोगों को जेल भेजा था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि पांकी दंगा मामला काफी चर्चित हुआ और राष्ट्रीय समाचार बना। तमाम मीडिया सुर्खियां बनीं और सरकार ने पलामू जिले में पांच-छह दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया था। पांकी बाजार में एक महीने तक धारा 144 लगी रही, आम जनजीवन पर इसका खासा असर पड़ा था।

Palamu Panki Violence