Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, फिर प्री-मानसून से लोगों को मिलेगी राहत

रांची : झारखंड में गर्मी का कहर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि 12 जून से पहले लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 11 जून से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 जून से प्री-मानसून से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 12 जून से कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव हो सकता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 15 जून के बाद ही पूरे प्रदेश में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के बाद अब मानसून 18 जून तक झारखंड पहुंच सकता है, जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11-12 को संताल परगना के सभी जिलों के साथ गिरिडीह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 13 को सिर्फ गिरिडीह के लिए येलो अलर्ट है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गर्जना और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

गोड्डा का तापमान शनिवार सुबह 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पलामू और देवघर जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा और पश्चिमी सिंहभूम में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के अधिकतम तापमान में से एक है। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग पहले से ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी कर रहा है।

Jharkhand Weather Report Today