Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी गये पश्चिमी सिंहभूम

रांची : झारखंड के आठ उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक उप निर्वाचन पदाधिकारी चतरा पूर्णिमा कुमारी को धनबाद के उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग को सरायकेला-खरसावां, सरायकेला-खरसावां की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह को पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गॉडविन कुजूर को खूंटी, पलामू के शैलेश कुमार सिंह को देवघर, लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग को पश्चिमी सिंहभूम में तथा दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास को गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।