Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर सख्ती से रोक

लातेहार : मनिका थाना परिसर में बीडीओ वीरेंद्र किंडो की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रखंड प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा मनिका के गणमान्य मौजूद थे।

मौके पर बीडीओ ने कहा कि लोग शांतिपूर्वक बकरीद का त्योहार मनायें। त्योहार में आपसी भाईचारा बनाये रखें। लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं आना चाहिए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं बरवाडीह के एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि बकरीद पर्व पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देना सख्त मना है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। यदि किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खबर मिलती है तो सबसे पहले प्रशासन को सूचित करें।

बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, अंचल अधिकारी श्रेयांश कुमार, थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, रघुपाल सिंह, विश्वनाथ राय, जितेंद्र यादव, बल्ली यादव समेत कई लोगों ने अपनी बातों को रखा।

मौके पर सुरेंद्र भारती, मुखिया पिंकी देवी, झमन सिंह, उमेश यादव, पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह, मिथिलेश पासवान, सत्तार अंसारी, राजदेव मांझी, कयूम अंसारी, तस्लीम अंसारी, अमरेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, मथुरा उरांव, विकास तिवारी, रोशन तिवारी, ददन राम, प्रमोद राम नारायण यादव, कौलेश्वर यादव, एएसआई मिश्रा मांझी, रामरेखा राम समेत कई लोग उपस्थित थे।