Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 10 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

पलामू : जिले के हरिहरगंज के शहरी इलाके अररूआखुर्द जामा मस्जिद के समीप खाना पकाने के दौरान गैस लिकेज के बाद आग लगकर एक सिलेंडर फट गया, जिससे 10 लोग बुरी तरह झुलस गये। इसमें पांच की हालत गंभीर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के बाद निजी एम्बुलेंस से सभी को रेफर किया गया है।

घायलों में मो. आजम की आठ वर्षीय पुत्री उम्मे हबीबा, रसीदा खातुन (45), मोहन कुमार (40), अनंतर हुसैन (40), रोशन कुमार (35), रूही परवीण (30), रामस्वरूप विश्वकर्मा (60), उम्मे हबीबा (45), सैकत आलम (16) सहित एक अन्य शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सीएचसी में इलाज के दौरान दवा और एम्बुलेंस नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। अस्पताल को दो सरकारी एम्बुलेंस मुहैया करायी गयी है, लेकिन दोनों लंबे समय से खराब रहने का हवाला देकर अस्पताल परिसर में नहीं लग रही हैं। हालांकि बाद में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने दवा खरीदकर सभी लोगों को दी और निजी एम्बुलेंस बुलाकर सभी को बेहतर इलाज के लिए भेजा। सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग भी लग गयी, जिससे लाखों की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गयी।

बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टेलर मास्टरा मो. आजम रिजवी के घर में रसोई गैस पर नाश्ता पकाया जा रहा था। इसी बीच सिलेंडर में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गयी। संर्किण मकान होने के कारण सिलेंडर में आग लगने पर घर के कुछ लोग अंदर फंसकर रह गये। इसी बीच आग लगने की खबर आसपास फैली तो कई लोग मो. आजम के घर पहुंचे और बरामदानुमा कमरे में खड़े थे। इसी क्रम में अचानक से गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया, जिससे करीब 10 लोगों की चेहरे और कमर का उपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

आनन फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती किया गया। सभी का प्रारंभिक इलाज हुआ और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर करने का निर्णय लिया गया।

Palamu Crime News Today