Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में माले कार्यकर्ता नंददेव सिंह की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : जिले की मनिका थाना पुलिस ने माले कार्यकर्ता नंददेव सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में शनिवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि गत 13 अगस्त को आरोपियों ने नंनदेव सिंह की निर्मम हत्या कर शव को छुपा दिया था। इस संबंध में मृतक के बेटे बीरब सिंह द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मनिका थाने में मामला दर्ज किया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद इस हत्याकांड का उद्भेदन को लेकर मनिका थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार राय और सहायक अवर निरीक्षक मिश्रा मांझी समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल किये गये।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: मनिका में माले कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

मामले की जांच के क्रम में छापामारी दल ने मनिका थाना के जालिमा गांव से इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मनेश सिंह, चंद्रदेव सिंह व हरिद्वारी सिंह शामिल हैं। तीनों आरोपी मनिका थाना क्षेत्र के जालिमा गांव के रहने वाले हैं। जबकि इस हत्याकांड के दो अन्य नामजद महिला आरोपी जिरमनिया देवी (पति मनेश सिंह) व कुनाकी देवी (पति बिहारी सिंह) की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है।

इस छापामारी दल में मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार राय और सहायक अवर निरीक्षक मिश्रा मांझी समेत सशस्त्र बल शामिल थे।