Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ की महिला ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार, गांव वालों पर लगाया डायन कहकर प्रताड़ित करने का आरोप

Latehar Latest News Today

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने एसपी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है।

एसपी को सौंपे आवेदन में महिला ने बताया है कि 20 अगस्त को धवरा स्कूल के पास सखुआ पेड़ के नीचे कई ग्रामीणों ने ग्रामसभा बुलायी थी। जया भगत के नेतृत्व में लोगों ने उसे बीच में बैठाया, मुर्गा काटा, चावल छिड़का और कहा कि गांव की एक महिला डायन है। इसने दिनेश्वर के सात माह के बच्चे को खा लिया। अब यह प्रतिमा देवी की ओर जा रही है। इसके बाद शांति देवी और धनेश्वर देवी ने उसका बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जब फूलमती, प्रतिमा और संपति कुमारी उसे बचाने के लिए आगे आयीं तो कुलेश्वर उरांव ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामसभा के लोग उसे चुना लगाकर गांव में घुमाने वाले थे। लेकिन मुखिया भादे उरावं के कहने पर वे रुक गये। इसके बाद उन्होंने उसे घर से निकाल दिया और घर पर ताला लगा दिया। गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सार्वजनिक बहिष्कार किया गया। वह अपने परिवार के साथ लातेहार के टेमकी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है।

Latehar Latest News Today