Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेल से भी उठाते रहेंगे आवाज : मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को संकल्प यात्रा के दौरान शिकारीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें विकास के लिए जानी जाती हैं जबकि कांग्रेस-जेएमएम की सरकार का मतलब ही भ्रष्टाचार, लूट, दलालों-बिचौलियों की सरकार है। इस लूट के खिलाफ बोलने पर हेमंत सोरेन ने आधा दर्जन केस करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जितना केस करवाना है करवा लें, वे जेल से भी राज्य सरकार की लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।

संथाली भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने इस राज्य को अलग राज्य बनाया, जिसे राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार ने संवारने का कार्य किया लेकिन हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार से प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हेमंत सोरेन ने पैसे कमाने में झारखंड को खोखला कर दिया। खदान व खनिज संपदा दिल्ली मुंबई वालों को दे दिया।

उन्होंने कहा कि 2024 में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें। साथ ही झारखंड में भाजपा की सरकार बनायें। भाजपा स्थानीय लोगों को खदान का लीज देगी। पूंजी नहीं होने पर पूंजी भी देगी। यहां के लोग मजदूर नहीं मलिक बनेंगे। मरांडी ने कहा कि हेमंत वाली हिम्मत अपराधियों में दिख रहा है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। जब तक प्रदेश में हेमंत सरकार है कानून का राज और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने वाला नहीं है।

मरांडी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो गांव-गांव में सड़कों का निर्माण हुआ। संथाल परगना में भी विकास के कई योजनाएं चल रही हैं। रेलवे मार्ग से लेकर हवाई मार्ग से यह क्षेत्र जुड़ गया। देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार में ही निर्माण हुआ। इतना ही नहीं भाजपा ने अलग से आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। पहली बार मंत्रालय में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया जबकि कांग्रेस जेएमएम ने आदिवासियों से सिर्फ वोट लेने का कार्य किया। उन्होंने 2024 में नरेन्द्र मोदी को जिताने और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।