Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आदिम जनजाति महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Latehar Gang Rape News

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिम जनजाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, आदिम जनजाति महिला शुक्रवार को अपने गांव से दो किमी दूर साप्ताहिक बाजार में पैदल आयी थी। वह शाम को बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में नशे में धुत छह युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गये। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। शनिवार की सुबह पीड़िता अपने परिजनों के साथ गारू थाना पहुंची और सामूहिक दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज कराया।

शिकायत के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर गारू थाना प्रभारी राजीव भगत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शिवलाल सिंह, अनूप सिंह, समिल सिंह और दो अन्य आरोपी शामिल हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Latehar Gang Rape News