Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पांकी-बालूमाथ मार्ग पर यात्रियों से लूटपाट, ड्राइवर को मारी गोली

पलामू : जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी घाटी में गुरुवार की देर रात यात्रियों से लूटपाट की गयी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी समेत महिलाओं के आभूषण भी लूट लिए। इसी बीच जब एक गाड़ी नहीं रुकी तो बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। गोली चालक के पैर में लगी, जिससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घायल अवस्था में उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने कई लोगों के मोबाइल फोन, पैसे और महिलाओं के गहने लूट लिए। लुटेरों की संख्या छह थी। सभी हथियार व लाठी-डंडे से लैस थे। गोली से घायल वाहन चालक की पहचान रांची के चान्हों के पंडरी निवासी मुर्तजा अंसारी (45) के रूप में की गयी है। दोपहर 12.15 बजे उन्हें एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे पांच डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांघ का ऑपरेशन कर 315 बोर की गोली निकाली। इसके बाद रात 11 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी और वह घर चला गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पांकी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटना के संबंध में किसी यात्री ने मामला दर्ज नहीं कराया है। मौखिक सूचना के आधार पर सड़क लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि पलामू के पांकी और लातेहार के हेरहंज के बीच सुनसान कारीमाटी घाटी मार्ग डकैती के लिए कुख्यात रहा है। पहले भी यहां लूटपाट और नक्सली हिंसा की कई घटनायें हो चुकी हैं। लंबे समय बाद लूट की घटना से पुलिस महकमा सकते में है।