Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बंद खदान से मिला मां और डेढ़ साल के बेटे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव स्थित बंद खदान के तालाबनुमा गड्ढे से बुधवार को एक महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे का शव मिला। महिला की पहचान बगैया गांव की कुसमी देवी (22) के रूप में हुई है। उसके डेढ़ वर्षीय बेटे का नाम आदित्य कुमार था। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि कुसमी देवी मंगलवार रात डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर घर से निकल गयी। बुधवार की सुबह लोगों ने महिला और उसके बच्चे का शव देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कुसमी के पिता नागदेव यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी और नाती की मौत को हत्या करार दिया। साथ ही कहा कि दहेज के रूप में सोने का चेन नहीं मिलने से उसके दामाद नाराज थे और इसी कारण से लगातार उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। अंततः उसकी बेटी और नाती की हत्या कर दी गयी और फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को घर से सटे माइंस के तालाबनुमा गड्ढे में फेंक दिया।

बताया जाता है कि कुसमी देवी के साथ उसके पति और सास ससुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। कई बार कुसमी के साथ मारपीट भी की गयी थी। मामले में सुलह भी करने का प्रयास किया गया था लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बताया जाता है कि जिस तालाब नुमा गड्ढे में कूद कर कुसमी देवी ने बेटे के साथ आत्महत्या की वहां अवैध पत्थर खनन उसके ससुराल वालों ने किया था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Palamu Latest News Today