Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: तालाब में डूबने से बिहार के युवक की मौत, संदिग्ध हालत में कुएं से अधेड़ का शव बरामद

पलामू : जिले के मेदिनीनगर शहर और तरहसी थाना क्षेत्र में डूबने से एक अधेड़ और एक युवक की मौत हो गयी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में गुरुवार को किया गया।

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के गुरियाही तालाब में डूबने से बिहार के रोहतास इलाके के एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान 35 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गुरियाही तालाब में गया था। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक की मौत डूबने से हुई है। किसी तरह का आरोप परिजनों की ओर से नहीं लगाया गया है। मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

तरहसी थाना क्षेत्र के भालोगाड़ी के रहने वाले सुरेन्द्र साव का शव गांव के ही कुएं से गुरुवार को बरामद किया गया। सुरेन्द्र पिछले 48 घंटे से लापता था। मृतक की पत्नी चिंता देवी ने नशे की हालत में कुएं में गिरने के बाद डूबने से सुरेन्द्र की मौत होना बताया है। हालांकि, अन्य रिश्तेदारों ने सुरेन्द्र साव की हत्या कर उसके शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद तरहसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Palamu Latest News Today