Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

चार उपायुक्तों को मिली बढ़ते अपराध और नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण की शक्ति

रांची : बढ़ते अपराध और नक्सल गतिविधियों को लगाम के लिए चार जिलों के उपायुक्तों को शक्ति दी गयी है। जमशेदपुर, सिमडेगा, रामगढ़ व गढ़वा जिले के उपायुक्तों सह जिला दंडाधिकारी के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है।

गृह विभाग के इस स्तर पर विमर्श हुआ, जिसमें यह बात सामने आयी कि इन जिलों में सामान्य दंड संहिता के सिर्फ उपयोग से अपराध या नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 का उपयोग करते हुए चारों जिलों के डीसी को धारा 12 (2) से सीसीए लगाने का अधिकार दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की गयी है। यह शक्ति अगले तीन माह के लिए दी गयी है।

Jharkhand Latest News Today