Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

पलामू : हाइवा के धक्के से बिहार के बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब चौखटवा के समीप-98 पर बुधवार को हुई। हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। बता दें कि चार दिन के भीतर दूसरे युवक की हादसे में जान गयी है।

मृत की पहचान सीमावर्ती बिहार के ढिबरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के बरना गांव निवासी स्व. गणेश सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह (43) के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार सिंह अपनी बाइक से छतरपुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही हाइवा चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद प्रभारी थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह, एसआई शिवशंकर उरांव, अनूप कुमार व एएसआई संजय कुमार सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं युवक को घायलावस्था में सीएचसी में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस हाइवा (जेएच 03 एएल 1442) को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।

हरिहरगंज शहर के हीरो शोरूम के समीप एनएच-98 पर शनिवार की देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान सीमावर्ती बिहार के अंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव निवासी सरोज पांडेय (45) के रूप में हुई थी। बाइक सवार ढाब से अपने घर लौट रहा था। ट्रेलर के चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी थी। ट्रेलर के धक्के से अधेड़ सड़क में गिर गया और ट्रेलर के पिछले चक्के में दब गया था।

Palamu Crime News Today