Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन, हाइवा और कार को फूंका, देखें तस्वीरें

लातेहार : लातेहार और रांची जिले की सीमा पर स्थित मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के चट्टी नदी पर रेलवे पुल निर्माण कार्य स्थल पर सोमवार की देर शाम प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बड़ा हमला कर निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन, एक हाइवा और एक क्रेटा कार में आग लगा दी। इस दौरान नक्सलियों ने मजदूरों के साथ मारपीट भी की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मौजूद विवि इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के एक मजदूर ने बताया कि शाम को अचानक 10-12 नक्सली बंदूकों के साथ साइट पर घुस आये, जिन्हें देखकर कई मजदूर भागने लगे। नक्सलियों ने मजदूरों को एक जगह खड़े रहने का आदेश दिया और सभी मजदूरों के मोबाइल फोन लूट लिये। इस दौरान कुछ मजदूरों की पिटायी भी की गयी। इसके बाद आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गयी। इस दौरान नक्सली नारे भी लगा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि घटना को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जायेगी।

Latehar Naxali Attack News