Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पत्नी के लिए मिठाई लाने जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

पलामू : जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में पुलिस जवान के नाबालिग बेटे ने एक व्यक्ति को बाइक से टक्कर मार दी। इस हादसे में संतोष राम उर्फ सूटन (45) की मौत हो गयी, जिस वक्त मौत हुई उसके घर में करमा का पूजा हो रही थी। पूजा के लिए उपवास करने वाली पत्नी के खाने के लिए सोमवार की रात आठ बजे के करीब वह मिठाई लेने जा रहा था।

इसी क्रम में घर से थोड़ी ही दूरी पर मेदिनीनगर-शाहपुर मार्ग में शाहपुर किला के पास सड़क पार करने में एक मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया। बाइक की टक्कर से गिरने के कारण संतोष के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आयी। स्थानीय लोग ईलाज के लिए उसे लेकर तत्काल एमएमसीएच पहुंचें। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने रेफर कर दिया, जिसके बाद एक निजी नर्सिंग होम में ईलाज का दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि झारखंड पुलिस के जवान सुरेन्द्र राम का नाबालिग पुत्र आयुष कुमार (17) अपने दोस्त की मोटरसाइकिल चला रहा था। बाइक पर पीछे दोस्त भी बैठा हुआ था। दोनों छहमुहान से अपने घर सेमरटांड़ लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति बाइक को नाबालिग नियंत्रित नहीं कर पाया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने बाइक चालक और बाइक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

संतोष ठेला पर चना बेचकर परिवार चलाता था। उसके तीन बच्चे हैं। मुआवजा के लिए लोगों ने मंगलवार को चैनपुर थाना में शव के साथ कुछ देर हंगामा किया। बीडीओ गिरिवर मिंज ने मुआवजा के प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके बाद मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा गया।

Palamu Latest News Today