Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में जंगली हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, खेतों में लगी फसलों को किया बर्बाद

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के चिरू पंचायत के हुम्बू गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हुम्बू गांव के खलील खान, हसीब खान, प्यारे खान, तेतरू खान और मुद्दीन खान के खेतों में करीब 6 एकड़ में लगी धान की फसल रौंद कर नष्ट कर दिया। इससे पहले भी हुंबू गांव के किसानों की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़ितों ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे जंगली हाथी घर के बगल के खेत में लगी फसल को बर्बाद कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर ग्रामीण टार्च की रोशनी लेकर पहुंचे और उन्हें भगाने में सफल रहे। हालांकि तब तक काफी फसल बर्बाद हो चुकी थी।

अक्टूबर माह में हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान के प्रयास से हुंबू गांव के किसानों को वन विभाग की ओर से आर्थिक सहायता दी गयी थी। पीड़ितों ने वन विभाग से नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Latehar Herhanj Latest News