Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
लातेहार

लातेहार: कढ़िमा में श्रीरामचरितमानस पाठ और प्रवचन में उमड़ रही भीड़

अमित सिन्हा/लातेहार

लातेहार : दुर्गापूजा को लेकर लातेहार सदर प्रखंड के कढ़िमा गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। दुर्गापूजा को लेकर गांव में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कढ़िमा की ओर से श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ का आयोजन जारी है। इसमें बतौर मुख्य यजमान रामजी यादव एवं उनकी पत्नी कुंती देवी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह में श्रीरामचरितमानस पाठ के श्लोकों एवं चौपाईयों तथा रात्रि में प्रवचन से पूरा गांव भक्ति के रस से सराबोर हो गया है।

सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति कढ़िमा के सचिव रंजन यादव ने बताया कि प्रातःकाल में मानस विदुषी मालती कुमारी एवं उनके सहयोगी के सान्निध्य में दर्जनों युवतियां श्रीरामचरितमानस पाठ कर रही हैं। वहीं, रात्रि में प्रवचनकर्ता चंद्रमणि दीदी द्वारा प्रवचन किया जा रहा हैं, जिसमें महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

रविवार की रात प्रवचनकर्ता चंद्रमणि दीदी ने उपस्थित भक्तों को बताया कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। उन्होंने मानव रूप में भी मर्यादा में रहकर मानव धर्म का पालन किया, जो सभी मनुष्यों के अनुकरणीय है। उनके आदर्शों से हमें मर्यादा में रहकर धर्म का पालन करने की सीख लेने की आवश्यकता है, तभी राम-राज्य की स्थापना हो सकती है।

आयोजन को सफल बनाने में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष छोटन यादव, सचिव रंजन यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, वीरेन्द्र यादव, सेवक यादव, आनंद यादव, चंद्रदेव यादव, संदीप यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, बलराम यादव, निरंजन यादव, सकिन्द्र, संजय, ठुनेश्वर यादव, विनोद यादव समेत कई कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सप्तमी को निकाली जायेगी भव्य कलशयात्रा

लातेहार : सदर प्रखंड के कढ़िमा गांव में दशहरा की सप्तमी तिथि को सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी। इसमें बतौर मुख्य यजमान रामजी यादव एवं उनकी पत्नी कुंती देवी हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए समिति के सचिव रंजन यादव ने बताया कि उक्त कलशयात्रा दुर्गाबाड़ी से उदयपुरा होते हुए रजदहवा नदी पहुंचेगी, जहां पंडित परमानंद वैद्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु अपने-अपने कलशों में नदी का पवित्र जल भरकर वापस इसी रास्ते से यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगे, जहां सभी कलशों को प्रतिष्ठापित किया जायेगा।

Latehar Latest News Today