Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में पति की पिटायी से पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Chandwa Latest News Today

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के भूषाढ़ गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में संतोष लोहरा ने अपनी पत्नी सुषमा देवी (25 वर्ष) की पिटायी कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति संतोष लोहरा ने पत्नी सुषमा देवी की जमकर पिटायी कर दी, जिससे वह जमीन पर गिर गयी। गिरने के बाद काफी देर तक वह बेहोशी की हालत में पड़ी रही। जब उसके बच्चों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। इसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन रेफर करने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि संतोष की पिटायी से सुषमा जमीन पर गिर गयी। इसके बाद जानकारी मिलने पर पहुंचे आसपास के लोग उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। हालाँकि, कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गयी।

सुषमा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जतायी है। वहीं संतोष के परिजनों का कहना है कि सुषमा पहले से ही बीमार थी। इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष को हिरासत में ले लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Chandwa Latest News Today

लातेहार: चंदवा में पति की पिटायी से पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार: चंदवा में पति की पिटायी से पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार